हेलो दोस्तों, आज हम आपको एक अत्यंत फेमस साउथ इंडियन डिश डोसा बनाने की रेसिपी (Dosa Recipe) बताएंगे। दोस्तों, जब भी हम रेस्टोरेंट जाते हैं या कभी फास्टफूड के बारे में सोचते हैं तो डोसा का विचार एक बार जरूर आता है।
दोस्तों, भले ही डोसा एक दक्षिण भारतीय डिश या व्यंजन हो लेकिन यह पूरे इंडिया में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी बहुत ज्यादा पॉपुलर है। डोसा को चावल और उड़द की दाल से बनाया जाता है। डोसा को प्रायः सांभर और नारियल चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ खाया जाता है।
डोसा सौ से भी अधिक प्रकार के बनाये जाते हैं। For Example, Plain Dosa (सादा डोसा), Masala Dosa (मसाला डोसा), Paneer Dosa (पनीर डोसा), Paper Dosa (पेपर डोसा), Onion Dosa (अनियन डोसा), Cheese Dosa (चीज़ डोसा), Moong Dosa (मूंग डोसा), Mysore Masala Dosa (मैसूर मसाला डोसा) आदि।
दोस्तों, आपने देखा कि डोसा की वैरायटी इतनी ज्यादा हैं कि शायद ही किसी ने हर वैरायटी का डोसा चखा हो। फिर भी सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले दोसे हैं – Plain Dosa (सादा डोसा), मसाला डोसा, पनीर डोसा और अनियन मसाला डोसा।
हम आपको आज Masala Dosa Recipe (मसाला डोसा बनाने की रेसिपी) बताएंगे। तो देर किस बात की, आइये देखते हैं कि हमें सब मिला के क्या क्या सामग्री एकत्र करनी है और इसे बनाने के स्टेप्स क्या हैं।
Dosa Recipe के लिए सामग्री:
Dosa का पेपर (डोसा का ऊपरी पृष्ठ भाग) बनाने के लिए सामग्री:
- 3 कप चावल (राइस)
- आधा चम्मच मेथी के दाने
- 1 कप उरद की दाल (धुली हुई उरद दाल)
- आधा चम्मच बेकिंग सोडा (खाने वाला सोडा)
- तेल या रिफाइंड (डोसा को सेकने के लिए)
- नमक (जितना पसंद हो)
Dosa का मसाला तैयार करने हेतु सामग्री :
- 400 ग्राम आलू (लगभग 6-7 मीडियम साइज के)
- डेढ़ इंच लम्बा आदी या अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस से ग्रेड कर लें)
- आधा चम्मच सरसों के दाने (राई)
- 2 चुटकी आमचूर पाउडर (पिसी खटाई)
- 2-3 स्पून तेल (या रिफाइंड)
- आधा कटोरी मटर के दाने (ग्रीन मटर)
- 1/4 चम्मच पिसी हल्दी
- 2 चुटकी रेड चिली पाउडर (पिसी हुई लाल मिर्च पाउडर)
- आधा चम्मच पिसी धनिया (धनिया पाउडर)
- 3-4 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 2 चम्मच हरी धनिया – बारीक कटी हुई
- नमक (स्वाद के हिसाब से)
Dosa बनाने के लिए फॉलो करें ये steps:
Dosa का पेपर बनाने के लिए बैटर ऐसे तैयार करें:
1. सबसे पहले मेथी के दाने और उरद की दाल लें और अच्छी तरफ साफ करें।
2. फिर इन्हें धोकर रात भर के लिए या कम से कम 5 घंटे के लिए पानी में भीगा कर रख दें।
3. इसी तरह चावल को भी साफ़ करके धोकर के अलग बाउल में ठीक उतने ही टाइम के लिए पानी में भिगो दें।
4. सुबह होने पर या 5 घंटे बाद भीगी हुई दाल से पानी निकल दें।
5. अब मेथी के दाने और दाल दोनों को महीन पीस लें।
6. पीसते समय अगर आवश्यकता हो तो थोड़ा सा पानी यूज़ कर लें।
7. अब चावल को भी पीस लें लेकिन इसे थोड़ा सा मोटा पीसें।
8. पिसे हुए चावल और दाल के मिश्रण को आपस में मिला दीजिये।
9. जो मिश्रण तैयार होगा वह इतना गाढ़ा होना चाहिए कि अगर चम्मच से गिराया जाये तो धार में ना गिरे।
10. अब इस मिश्रण में खाने वाला सोडा (बेकिंग सोडा) और Salt (नमक) मिला दें।
11. मिश्रण को ढँककर किसी गर्म स्थान पर खमीर उठने के लिए लगभग 12 घंटों के लिए रख दें।
12. खमीर उठने के बाद मिश्रण की मात्रा पहले से लगभग 2 गुनी हो जाएगी।
13. इस तरह डोसा के लिए हमने बैटर तैयार कर लिया।
Dosa के लिए मसाला ऐसे बनाएं:
1. आलू को उबाल लें और फिर उसे ठंडा कर के व छील कर के छोटे टुकड़ों में काट दें।
2. कढ़ाही को आंच पर रखें और उसमें तेल डालें और गर्म करें।
3. तेल गर्म हो जाने पर उसमें सरसों या राई डालें।
4. फिर उसमें धनिया का पाउडर, अदरक, हरी मिर्च और हल्दी दाल के एक मिनट तक तलें।
5. अब इसमें मटर दाने और 2 चम्मच पानी डाल के अच्छे से मिलाएं और ढँक कर पकने दें। (जब तक कि मटर के दाने पक के थोड़े सॉफ्ट न हो जाएं)
6. अब कटे हुए आलू के पीसेज़, आमचूर पाउडर, पिसी लाल मिर्च और नमक डालकर मिक्स करते हुए दो मिनट भून लें।
7. दो मिनट भूनने के बाद आंच से उतार दें और इसमें हरी धनिया मिला दें।
इस तरह डोसा का मसाला भी हमने तैयार कर लिया।
Dosa Recipe के Final Steps:
1. हमने जो मिश्रण (बैटर) बनाया था उसे किसी स्पून से एक बार अच्छे से चला लें। यदि ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला लें।
2. अब हैवी सपाट तवा या नॉन स्टिक तवा को आग पर रखें और गर्म होने दें।
3. तवा के गरम हो जाने पर आंच मीडियम कर दें और किसी हलके भीगे मोठे कपड़े से तवा को पोछें।
4. तवा पर हल्का सा तेल लगा कर पूरे तवा को थोड़ा सा चिकना कर लें।
5. अब एक छोटी कटोरी या किसी बड़े चम्मच से बैटर को निकल कर तवा के बीच में डालें।
6. उसी चम्मच को तवा के बीच में बैटर पर दवा कर चम्मच को गोल गोल घुमाते हुए बैटर को पूरे तवा पर फैलाएं।
7. डोसा का आकार आप अपनी इच्छानुसार रखें और उसके अनुसार ही बैटर तवा पर डालें ताकि डोसा पतला बन सके।
8. जब बैटर तवा पर गोलाई में फैल गया हो तब चम्मच से डोसा के चारों तरफ थोड़ा तेल डाल दें जिससे डोसा तवा पर चिपके नहीं।
9. अब 1 या 2 चम्मच आलू का मसाला डोसा के ऊपर रखें और डोसा पर फैला दें।
10. डोसा को मीडियम आंच पर पकने दें और हल्का भूरा हो जाने पर दो तरफ से चम्मच से उठा के मसाले पर फोल्ड कर दें और इसे तवा से उतार कर प्लेट पर रख दें।
लीजिये तैयार हो गया आपका डोसा। अब इसे साँभर और चटनी के साथ सर्व करें।
ख़ास बातें:
दोस्तों, जब भी आप डोसा बनाएं तो तवा से एक डोसा बना के उतारने के बाद तवा को कपडे से पोछ दें इसके बाद ही दूसरा डोसा बनायें।
जो Dosa Recipe आज हमने सीखी है ये मसाला डोसा की थी। अगर आप चाहें तो आलू का मसाला तैयार करते समय इसमें प्याज काट के डाल सकते है। प्याज डालने से यह Onion Masala Dosa (ओनियन मसाला डोसा) बन जायेगा।
इसी तरह अगर आप डोसा पर कोई भी मसाला ना डालें। सिर्फ बैटर को ही पका कर फोल्ड कर के उतार दें तो इसे Paper Dosa (पेपर डोसा) कहा जायेगा।
दोस्तों, Above all आपको ये Dosa Recipe कैसी लगी, हमे जरूर बताएं। दोस्तों, अगर रेसिपी के बारे में आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में लिखें।
धन्यवाद !
2 thoughts on “Dosa Recipe in Hindi | डोसा बनाने की आसान रेसिपी”