Fafda Recipe – Gujrati Style in Hindi | फाफड़ा बनाने की रेसिपी

हेलो दोस्तों, आज हम आपको एक बहुत फेमस गुजरती स्नैक Fafda Recipe (फाफड़ा बनाने की रेसिपी) बताएंगे। दोस्तों, Fafda (फाफड़ा) बेसन से बनाया जाने वाला एक बड़ा ही टेस्टी स्नैक है।

फाफड़ा मुख्य रूप से गुजरात का एक Salty (नमकीन) स्नैक है। Fafda (फाफड़ा) बनाने के लिए आपको बेसन के साथ साथ खाने वाला सोडा, अजवाइन, नमक और रेड चिली पाउडर की आवश्यकता होती है।

Fafda Recipe (फाफड़ा रेसिपी) में कुछ बातों का ध्यान देना बहुत जरुरी है। वैसे हम आपको फाफड़ा बनाने के लिए सबसे इजी तरीका बताएंगे। जिससे आप घर पे बहुत आसानी से इसे बना सकें।

fafda recipe

तो दोस्तों, बिना देर किये आगे बढ़ते हैं, और Fafda Recipe (फाफड़ा रेसिपी) के लिए सामग्री की लिस्ट देखते हैं। इसके बाद फाफड़ा बनाने के लिए स्टेप बाई स्टेप प्रॉसेस देखते हैं।

Fafda Recipe (फाफड़ा रेसिपी) के लिए सामग्री :

  • 250 ग्राम बेसन (लगभग 2 कप)
  • आधा चम्मच सोडा (खाने वाला या बेकिंग सोडा भी बोलते हैं)
  • 1/4 स्पून रेड चिली पाउडर (लाल मिर्च पिसी)
  • आधा चम्मच अजवाइन
  • 1/4 कप तेल (बेसन में मिक्स करने के लिए)
  • नमक (अपने टेस्ट के हिसाब से)
  • तेल या रिफाइंड ऑयल (फ्राई करने के लिए)

Fafda Recipe में फॉलो करें ये स्टेप्स:

1. सबसे पहले आप बेसन लें और इसे किसी साफ़ बर्तन में छान लें।

2. छाने हुए बेसन में बेकिंग सोडा, रेड चिली पाउडर, नमक, अजवाइन और तेल दाल दे।

3. अब सामग्री को खूब अच्छी प्रकार मिक्स करें।

4. जब सब अच्छे से मिल जाये तो थोड़े पानी (आधा कप से भी कम) की सहायता से इसे गूंथे।

5. गूंथते समय ये ध्यान रखें की गूंथने पर आटा नरम रहना चाहिए।

6. अतः आटें को अच्छे से मसल मसल के और हर तरफ से उलट पलट के 8-10 मिनट तक गूंथे।

7. जब आटा गुंथ जाए तो इसे लगभग आधा घण्टा के लिए एक तरफ रख दें।

8. लगभग 30 मिनट के बाद इस आटें को फिर एक बार मसल के चिकना कर लें।

9. इसके बाद इस आटें से तोड़ तोड़ कर छोटी छोटी लोई बना लें।

10. याद रहे कि लोई का साइज लगभग एक बड़े साइज के बेर के बराबर का रखें।

11. एक लकड़ी के चिकने बोर्ड पर इस लोई को रखें।

12. बोर्ड पर ही हाथ से दबा के इस लोई को थोड़ा लम्बाई में शेप (आकार) दे दें।

13. दबाने पर जब यह पतला और थोड़ा लम्बा हो जाये तो उसे बेल कर और पतला कर लें।

14. अब बेले हुए इस फाफड़े को एक अलग थाली में रखते जाएं।

15. एक एक करके सारी लोइयां बेल कर सभी फाफड़े थाली में रखें।

फ्राई करने का तरीका देखें:

16. फाफड़े बेलने के बाद कढ़ाही को मीडियम आंच पर रख दें।

17. कढ़ाही में तेल या फिर रिफाइंड डालें।

18. तेल जब गर्म हो जाये तो उसमें एक बार में 1 या 2 फाफड़े डालें।

19. करछी से फाफड़े को दबाते हुए फ्राई होने दें।

20. फाफड़े को कढ़ाही में भूरे रंग में और कुरकुरा होने तक फ्राई करें।

21. इसके बाद एक अलग तश्तरी में फाफड़े को निकाल लें।

22. इस तरह सभी फाफड़े तल कर प्लेट में रख दें।

Important Tips (महत्वपूर्ण बातें):

So दोस्तों, इस तरह आपने देखा कि हमने फाफड़ा कैसे बनाया लेकिन इसे बनाते समय कुछ बातें हमें ध्यान देनी पड़ती हैं। क्योंकि अगर छोटी छोटी बातों का ध्यान नहीं रखा जाय तो डिश ख़राब भी हो सकती है और हमारी सारी मेहनत पर पानी फिर जायेगा।

हमें ये ध्यान देना होगा कि जब हम फाफड़ा बेल रहे हों तो बेलने के बाद बोर्ड से फाफड़ा उठाने के लिए किसी चाकू या पतली चीज से फाफड़ा बोर्ड से अलग कर लें और उठाएं। अगर ऐसा नहीं किया तो फाफड़ा बोर्ड से उठाने में ही टूट जायेगा।

दूसरी बात ये है कि फाफड़ा के लिए आता गूंथते समय उसमे खाने वाला सोडा या पापड़ खार मिला सकते हैं। ऐसा करने से आपका फाफड़ा खाते समय सॉफ्ट और क्रिस्पी लगेगा।

दोस्तों, फाफड़ा का आटा या बेसन माढ़ते समय ये भी ध्यान देना है कि गुंथा हुआ आटा ना तो ज्यादा मुलायम हो और ना ज्यादा हार्ड। अगर ज्यादा मुलायम हुआ तो ज्यादा आयल सोखेगा और खाने में मजा भी नहीं आएगा। इसी तरह अगर आटा हार्ड गूंथा गया तो फाफड़ा भी खाने में बहुत कड़ा या सख्त लगेगा और इसका सारा मजा किरकिरा हो जायेगा।

जब सारे फाफड़े बन जाएं तो पहले तो इसे एक थाली में या बड़े बाउल में रखें। जब यह पूरी तरह ठंडा हो जाए तब ही इसको डिब्बे में रखें। अगर ऐसा नहीं किया तो भी बनाये गए फाफड़े ख़राब हो सकते हैं।

Fafda (फाफड़ा) का ऐसे लें आनंद-

Fafda (फाफड़ा) को गुजरात में जलेबी के साथ खाया जाता है। आप फाफड़ा को मीठी चटनी, टमैटो सॉस या खट्टी चटनी के साथ भी खा सकते हैं। आप फाफड़ा का आनंद चाय के साथ भी ले सकते हैं।

तो दोस्तों, अभी आपने देखा कि हमें किस तरह Fafda (फाफड़ा) बनाते समय कुछ छोटी बड़ी बातों को ध्यान में रखना है।

दोस्तों, आपको ये Fafda Recipe कैसी लगी, हमे जरूर बताएं। दोस्तों, अगर रेसिपी के बारे में आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में लिखें।

धन्यवाद !

2 thoughts on “Fafda Recipe – Gujrati Style in Hindi | फाफड़ा बनाने की रेसिपी”

Leave a Comment