Pav Bhaji Recipe | पाव भाजी बनाने की विधि

हेलो दोस्तों, आज एक बार फिर हम आपके लिए एक बहुत ही टेस्टी और बनाने में आसान फास्टफूड की रेसिपी ले कर आये हैं। आज हम आपको टेस्टी और बेहद पॉपुलर फास्टफूड Pav Bhaji Recipe (पाव भाजी बनाने की विधि) बताने वाले हैं।

दोस्तों, पाव भाजी एक ऐसा इंडियन फास्टफूड है जो कि आपको प्रत्येक छोटे बड़े रेस्टोरेंट और होटल्स में उपलब्ध होता है। और तो और आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं क्योंकि Pav Bhaji Recipe (पाव भाजी बनाना) बहुत ही आसान है।

Pav Bhaji Recipe (पाव भाजी रेसिपी) में कई सब्जियों जैसे आलू, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, अदरक और लहसुन और सुगन्धित मसालों के मेल से बनायीं गयी ग्रेवीदार भाजी तैयार की जाती है जिसे मक्खन लगाकर सेंके गए पाव (ब्रेड बन) के साथ परोसा जाता है।

Pav Bhaji

दोस्तों, इसी के साथ आगे बढ़ते हैं और विस्तृत रोप्प से जानते हैं कि Pav Bhaji Recipe के लिए हमें किन किन सामग्रियों की जरुरत पड़ती है।

Pav Bhaji Recipe के लिए सामग्री:

3 लोगों के लिए पाव भाजी बनाने की सामग्री देखें –

  • 2 मीडियम साइज के आलू (काटने पर लगभग आधा कप)
  • आधा कप कटा हुआ गाजर (एक गाजर)
  • आधा कप मटर के दाने (छिली हुई हरी मटर)
  • 1 बड़े साइज की प्याज
  • 3/4 कप फूलगोभी कटी हुई (करीब एक चौथाई फूलगोभी)
  • 2 मीडियम साइज टमाटर (बारीक काट लें)
  • 1 चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट
  • डेढ़ चम्मच लाल मिर्च (पिसी)
  • एक छोटी शिमला मिर्च (काटने पर लगभग आधा कप)
  • 1 टी स्पून पाव भाजी मसाला (मार्किट में रेडीमेड उपलब्ध है)
  • 1 टी स्पून जीरा धनिया पाउडर (ऑप्शनल)
  • 1/4 चम्मच हल्दी (पिसी)
  • नमक
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1 टी स्पून नीम्बू का रस
  • 2 टेबल स्पून मक्खन
  • 2 टेबल स्पून हरी धनिया (बारीक कटी हुई)
  • 8 पाव बन (एक पैकेट ब्रेड बन)
  • परोसने के लिए अलग से मक्खन

Pav Bhaji Recipe के लिए steps देखें –

Bhaji के लिए सब्जियां उबालने का तरीका देखें –

1. सबसे पहले हमने लिस्ट में जितनी भी सब्जियां बताई हैं फूल गोभी, आलू, हरी मटर और गाजर उन्हें अच्छी तरह धो लें और किसी साफ़ कपडे से पोछ लें।

2. इसके बाद इन सभी सब्जियों को छोटे टुकड़ो में काट कर रख लें।

3. अब कटी हुई फूल गोभी, आलू, हरी मटर और गाजर को एक लगभग 2 या 3 लीटर के प्रेशर कुकर में डालें।

4. इस कुकर में तकरीबन आधा कप पानी डालें और स्वाद के अनुसार नमक भी डाल दें।

5. इतना कर के कुकर को बंद कर दें और आंच पर रख दें।

6. ध्यान दें कि हमें प्रेशर कुकर को मीडियम आंच पर ही रखना है।

7. जब कुकर में 2 सीटी आ जाएं तो गैस बंद कर के कुकर उतार दें और ठंडा होने दें।

8. जब कुकर से सारा भाप का प्रेशर खुद अपने आप निकल जाये तब कुकर का ढक्कन खोलें। इस प्रक्रिया में 5 से 7 मिनट तक का समय लगता है।

9. कुकर खोलने पर आप देखेंगे कि सभी सब्जियां उबल चुकी हैं।

सब्जियां ऐसे मसलें –

1. अब इन सब्जियों को किसी कलछी या चम्मच से या फिर मेशर की हेल्प से मसल लें।

2. सब्जियों को (कम या ज्यादा) अपने अनुसार मसलें, यानी आपको जैसा लुक चाहिए हो।

3. भाजी का लुक इसी बात पर निर्भर करेगा कि सब्जियों को कितना मसला गया है।

Bhaji (भाजी) के लिए Final Steps –

1. अब एक कड़ाही को मद्धिम आंच पर रख दें।

2. इस कढ़ाही में 2 चम्मच मक्खन डालें और २ चम्मच तेल डालें।

3. तेल और माखन गर्म हो कर हल्का मिक्स हो जायेगा।

4. अब कड़ाही में कटी हुई प्याज के साथ साथ लहसुन और अदरक का पेस्ट डाल दें।

5. इन्हे तब तक तलें जब तक कि प्याज का कलर हल्का पिंक या गुलाबी हो जाये।

6. प्याज में गुलाबी कलर आते ही इसमें कटी हुई शिमला मिर्च और टमाटर (कटा हुआ) डाल दें।

7. इन्हे अच्छी तरह तलें और तलते समय ही नमक (आवश्यकतानुसार) डाल दें।

8. शिमला मिर्च और टमाटर को सॉफ्ट हो जाने तक फ्राई कर लें।

9. अब डेढ़ चम्मच लाल मिर्च, एक चौथाई चम्मच हल्दी, एक चम्मच धनिया और जीरा पाउडर डालें और मिलाएं।

10. 1 टी स्पून पाव भाजी मसाला (रेडीमेड) डालें।

11. कड़ाही में इन सभी मसालों को एक चम्मच से हिलाते हुए अच्छी तरह मिला लें और लगभग एक मिनट तक पकाएं।

12. इसके बाद तीन चौथाई कप पानी कड़ाही में डाल दें और अच्छे से मिलाएं।

13. कड़ाही पानी डालने के बाद इसे 2 से 3 मिनट तक पकाना है।

14. अब जो सब्जियां हमने उबाल के और मसल के रखी थी उन्हें इस कड़ाही में डाल दें और मिलाएं।

15. कड़ाही में लगभग 1 चम्मच नीम्बू का रस डालें।

16. उबली हुई सब्जियां कड़ाही में डालने के बाद इन्हे मसलें में मिलाते हुए 4 से 5 मिनट तक पकाना है।

17. इसके बाद भाजी को थोड़ा चख कर नमक चेक कर लें। अगर नमक कम हो तो और डाल लें अन्यथा भाजी को गैस पर से उतार दें।

18. भाजी के ऊपर बारीक कटी हुई धनिया का छिड़काव कर इसे डेकोरेट कर दें।

अब भाजी तैयार हो चुकी है।

Pav (बन) ऐसे तैयार करें-

1. आपने देखा होगा एक पाव बन में 8 कट होते हैं, इन्हे पीसेज़ में काट कर अलग अलग कर लें।

2. अब तवा को मीडियम आंच पे गर्म करें।

3. एक चम्मच मक्खन तवा पर डालें और उस पर पाव को रखें।

4. पाव को तवा पर मक्खन में दोनों ओर हल्का ब्राउन होने तक सेंक लें। इन्हे सेकने में करीब आधा मिनट ही लगता है।

5. इस तरह सेक कर सारे पाव बन एक थाली या प्लेट में रख लें।

Pav Bhaji को सर्व करने का तरीका समझें –

  • एक बाउल या कटोरे में भाजी निकालें और उस पर मक्खन के टुकड़े डालें। प्लेट में सिकें हुए गर्म पाव रखें और नींबू, खीरा और प्याज के साथ सर्व करें।

सुझाव –

दोस्तों, Pav Bhaji Recipe में भाजी बनाने के लिए अगर हम चाहें तो अपनी सुविधा और स्वाद के अनुसार कुछ और सब्जियां भी यूज़ कर सकते हैं। For Example, आप चाहें तो भाजी में फ्रेंच बीन्स, ब्रोकोली, मकाई आदि भी प्रयोग कर सकते हैं।

अगर भाजी में आपको डार्क कलर चाहिए हो या रेड कलर पसंद हो तो इसके लिए आपको लाल मिर्च के स्थान पर कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर यूज़ करना चाहिए। इसके आप चुकंदर का एक छोटा था टुकड़ा डाल कर भी भाजी का कलर रेडिश कर सकते हैं।

अगर आप चीज़ पाव भाजी बनाने के इच्छुक है तो भाजी को मोजरेला चीज़ डाल कर गार्निश करें।

दोस्तों, आपको हमारी आज की ये Pav Bhaji Recipe कैसी लगी, हमे कमेंट के जरिये जरूर बताएं। दोस्तों, अगर कभी भी आपको हमारी किसी भी रेसिपी के बारे में कुछ पूछना हो या कोई सुझाव हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें।

धन्यवाद !

1 thought on “Pav Bhaji Recipe | पाव भाजी बनाने की विधि”

Leave a Comment